भारतीय महिलाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोने के प्रति उनका आकर्षण दुनिया में बेमिसाल है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास करीब 25,488 टन सोना है — जो अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी और जापान जैसे 10 देशों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी अधिक है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की 2024 की रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत घरेलू सोने के मामले में दुनिया में शीर्ष पर है। वहीं 2025 में यह आंकड़ा और बढ़ गया है, जिससे भारत का स्वर्ण भंडार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।
तुलना करें तो अमेरिका के पास 8,133 टन, रूस के पास 2,332 टन, और चीन के पास 2,279 टन सोना है, जबकि भारतीय महिलाओं के पास इन सभी से कई गुना अधिक स्वर्ण भंडार है।
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने का मौद्रिक मूल्य 1.5 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है, जो भारत की GDP का लगभग आधा है। यह न केवल भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि घरेलू संपन्नता और निवेश की परंपरा का भी दर्पण है।
.webp)