लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे प्रदेश सरकार के लगभग 14.82 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस पर राज्य सरकार का कुल व्ययभार लगभग ₹1,022 करोड़ आएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पात्र कर्मचारियों को बोनस का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी परिवार यह पर्व उल्लासपूर्वक मना सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली से पूर्व मिलने वाला यह आर्थिक लाभ न केवल परिवारों में खुशियां लाएगा, बल्कि शासन-प्रशासन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा।
मुख्यमंत्री ने समस्त राज्य कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Tags
Business
DevelopmentUP
Diwali
DiwaliBonus
EmployeeWelfare
FestivalGift
GoodGovernance
Lucknow
Politics
State
UPCM
UPEmployees
UPGovernment
UPNews
Uttar Pradesh
YogiAdityanath
