बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो क्षेत्र में आज भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद हवाई अड्डा प्रशासन ने तत्काल सभी उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।
Tags
AirportFire
AviationNews
Bangladesh
BreakingNews
CargoFire
Dhaka
Emergency
FireAccident
FlightSuspended
HazratShahjalalAirport
World
